ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: गंधवानी थाना प्रभारी कनेश के कार्यकाल में खूब हो रही चोरी लूट

Admin

Mon, May 8, 2023


सोनू गुप्ता।
गंधवानी थाने पर विगत 4 माह पूर्व पदस्थ हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश के कार्यकाल में गंधवानी में चोरी लूट डकैती की घटना आम होते जा रही यहां पर दिन में भी आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है बीते दिनों ग्राम सातउमरी में लाखों रुपए की डकैती को अंजाम दिया था वही धड़ाधड़ बाइक सवारों के साथ भी लूट हुई है साथ ही मोटरसाइकिल चोरी की कई घटना हो गई है वहीं पुलिस अब तक अपराधियों के इर्द गिर्द भी नहीं पहुंच पाई है थाना प्रभारी की सुस्त कार्यवाही से चोरों के हौसले बुलंद हैं ।


साथ ही थाना प्रभारी की कार्यशैली से क्षेत्र की जनता भी संतुष्ट नहीं है क्योंकि अब तक वह किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाए महज औपचारिकता पूर्वक थाने को चला रहे हैं जो भी किसी से छुपा नहीं।
साथ ही पूर्व में इनके कार्यकाल में अवैध शराब से भरी दो पिकअप पकड़ी गई थी इस मामले में चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर इतिश्री कर ली गई थी आखिर यह कार्रवाई इतनी छोटी क्यों हुई है यह सब जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें