ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: मार्निग वाक के दौरान एसडीएम ने भोपावर मार्ग पर रोके रेत से भरे वाहन,करवाई चालानी कारवाई,भारी वाहनो के लिये प्रतिबंधित है उक्त मार्ग

Admin

Mon, Jul 31, 2023

सरदारपुर। एसडीएम राहुल चोहान ने आज मार्निग वाक के दौरान सरदारपुर भोपावर रोड पर पाॅच रेत से भरे डंपरो को रोककर उन पर चालानी कार्यवाही की। एसडीएम राहुल चोहान सुबह साइकल से भोपावर रोड पर मार्निग वाक कर रहे थे। इस दौरान भोपावर से सरदारपुर की और आ रहे रेत से भरे चार वाहनो को रोका जिनकी बिल्टी चैक की गई। वाहनो की बिल्टी तो सही थी लेकिन उक्त रोड पर रेत से भरे भारी वाहनो का प्रवेश निषेध था।

जिस पर एसडीएम ने सरदारपुर टीआई को निर्देश देकर इन वाहनो पर दो-दो हजार रू की चालानी कार्यवाही करवाई साथ ही वाहन चालको को हिदायत दी की यदि फिर से इस मार्ग पर रेत से भरे वाहन से आवागमन किया तो उन पर एफआईआर करवाई जायेगी।


एसडीएम राहुल चैहान ने चर्चा के दौरान बताया की उक्त मार्ग पर लंबे समय से रेत से भरे भारी वाहनो के आवागमन की सुचना मिल रही थी। साथ ही इन बडे वाहनो के कारण रोड क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मार्ग पर सफर करने वाले छोटे वाहनो के लिये सफर जोखीम भरा साबित हो रहा था। एसडीएम राहुल चैहान ने बताया की आगे भी सख्ती से इस प्रकार के वाहनो को इस मार्ग के उपयोग करने से रोका जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें