ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासों से खरमौर अभ्यारण्य से लगी जमीन पर रोक मे से 70.0327 वर्ग किलोमीटर क्षैत्र हुआ मुक्त, शेष भूमि भी शीघ्र ही होगी मुक्त, प्रयास निरंतर जारी 

Admin

Tue, Oct 22, 2024

सरदारपुर । विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मंगलवार को खरमौर अभ्यारण्य के संबंध मे अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया गया। प्रेसवार्ता मे बताया कि खरमौर अभ्यारण्य क्षैत्र मे वर्षो से 14 ग्रामो मे जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगी हुई है जिससे 14 ग्रामो के हजारो किसान परेशान है किसानो द्वारा वर्षो से 14 ग्रामो की जमीन से रोक हटाने की मांग की जा रही है। विधायक प्रताप ग्रेवाल की वर्ष 2008 से निरंतर मध्यप्रदेश विधानसभा मे सक्रियता रंग लाई और विधायक ग्रेवाल के प्रश्नो के उत्तर मे जवाब देते हुए कहा गया है कि खरमौर अभ्यारण्य की स्टेंडिंग कमेटी द्वारा सरदारपुर खरमौर अभ्यारण्य का निरीक्षण कर अधिसूचित क्षैत्र 348.12 वर्ग किलोमीटर मे से 215.2827 वर्ग किलोमीटर क्षैत्र को संसोधित सीमा करने का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा सिफारीश करने का निर्णय लिया था जिसके तारतम्य मे खरमौर अभ्यारण्य की स्थाई समिति की 73वी बैठक 11 अगस्त 2023 मे कुनो राष्ट्रीय उद्यान को 55.9285 वर्ग किलोमीटर तथा कर्माझिरी अभ्यारण्य को 14.1042 वर्ग किलोमीटर क्षैत्र समाहित किया जा चुका है। सरदारपुर खरमौर अभ्यारण्य का 70.0327 वर्ग किलोमीटर क्षैत्र विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से मुक्त होकर अन्य राष्ट्रीय उद्यान मे समाहित हो चुका है। शेष भूमि को भी मुक्त करवाकर अन्य राष्ट्रीय उद्यान मे समाहित करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा निरंतर मध्यप्रदेश विधानसभा मे प्रश्न लगाकर आवाज उठाई जा रही है एवं समय समय पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। खरमौर अभ्यारण्य की स्टेंडिंग कमेटी की अगली बैठक मे शेष बची हुई भूमि के भी मुक्त होने की संभावना है। जिससे 14 ग्रामो के हजारो ग्रामीणो एवं किसानो की खरमौर अभ्यारण्य के प्रतिबंध की परेशानियो का समाधान हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें