ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: कार्य के प्रति उदासीनता पडी भारी ,छात्रवृत्ति स्वीकृति नहीं करने पर 14 प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Admin

Wed, May 10, 2023


धार। कक्षा एक से 12वीं तक समेकित छात्रवृत्ति में प्रोफाईल अपडेशन एवं स्वीकृति 100 प्रतिशत नहीं करने पर 14 प्राचार्यों को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी करते हुए छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों की प्रोफाईल अपडेशन एवं स्वीकृति 3 दिवस में करने के निर्देश दिये गये है। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति का अपडेशन 99.17 प्रतिशत एवं स्वीकृति 98.35 प्रतिशत है जो कि विगत सात दिनों से इन संकुल प्राचार्यो के कार्य के प्रति उदासीनता के कारण स्थिर बनी हुई है।

जिन प्राचार्यो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है, इनमें शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कैसूर, शासकीय हाईस्कूल माण्डव, शासकीय हाईस्कूल अराडा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देदला, शासकीय हाईस्कूल बडदा, शासकीय हाईस्कूल लिंगवा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिंघाना, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मनावर, शासकीय नंदराम चैपडा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बदनावर, शासकीय कन्या हाईस्कूल टाण्डा, शासकीय हाईस्कूल तीसगांव, शासकीय हाईस्कूल भमोरी एवं शासकीय हाईस्कूल बोरलाई के प्राचार्य शामिल है।

इन संकुल प्राचार्यो को पूर्व में भी कारण बताओ सूचना पत्र दिये गये थे। इन्हे सूचना एवं निर्देश देने के उपरांत भी इन प्राचार्यों द्वारा शत प्रतिशत कार्य नहीं किया गया है। उक्त प्राचार्यो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे 3 दिवस में छात्रवृत्ति अपडेशन एवं स्वीकृति का कार्य पूर्ण करे, अन्यथा की स्थिति में संबंधित की एक वेतन वृद्धि असंचय प्रभाव से रोकी जाना प्रस्तावित की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें