ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: जिला पंचायत सीईओ ने नरेगा अंतर्गत सक्रिय श्रमिकों के शत प्रतिशत आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया  नहीं करने पर 5 दिवस का अवैतनिक वेतन किये जाने का आदेश किया जारी

Admin

Thu, Sep 14, 2023

      धार/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा महात्मा गाँधी नरेगा अंतर्गत सक्रिय श्रमिकों के शत प्रतिशत आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश परिषद स्तर एवं जिला स्तर से दिये जाने के उपरात भी जनपद पंचायतों द्वारा संतोषजनक प्रगति नही लाई गई है।

राज्य द्वारा 86 प्रतिशत मजदुरों का आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है, जबकि जनपद पंचायत तिरला 84 प्रतिशत, बाग 80 प्रतिशत, डही 80 प्रतिशत, धरमपुरी-83 प्रतिशत कुक्षी 82 प्रतिशत, नालछा 78 प्रतिशत, निसरपुर 84 प्रतिशत का आधार आधारित भुगतान राज्य के औसत प्रतिशत से कम होने के कारण अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तिरला भारत भुषण शर्मा, सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत तिरला श्रीमति नीलू द्विवेदी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत बाग मदनलाल चौहान, सहायक लेखाधिकारी विजय सोलंकी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत डही प्रदुम्य पाटीदार, सहायक लेखाधिकारी विजय सोलंकी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत धरमपुरी राजेश मांगरोलिया, सहायक लेखाधिकारी अखिलेश पाटीदार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत कुक्षी धन्नालाल गेहलोत, सहायक लेखाधिकारी श्रीमती रितु तिवारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत नालछा श्री प्रवीण भाटी, सहायक लेखाधिकारी सुश्री सुनिता पेडवा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत निसरपुर राधेश्याम निर्मल को माह सितम्बर में कार्य नही वेतन नहीं के आधार पर 5 दिवस अवैतनिक किये जाने का आदेश श्री श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार द्वारा जारी किया गया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें