ब्रेकिंग

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

सूचना

: चायना डोर पर प्रतिबंध लगाने एवं मनावर-मांगोद मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर जनपद सदस्य नेहा दीक्षित ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Admin

Sat, Dec 30, 2023

अमझेरा । मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आ चुका है। वही क्षेत्र मे पतंगबाजी का दौर आरंभ हो चुका है। जिसमे प्रतिबंधित चायना डोर की ब्रिकी भी हो रही है। ऐसे मे जनपद प्रतिनिधि श्रीमती नेहा-शुभम दीक्षित ने सक्रियता का परिचय देते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर चाइना डोर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

श्रीमती दीक्षित ने पत्र मे उल्लेख करते हुए बताया की चाइना डोर के कारण पशु-पक्षियों एवं जनमानस के साथ घटना घटित होती रहती है। कई बार तो इस खतरनाक डोर के चलते गले पर गहरे घाव तक हो जाते है। ऐसे मे चायना डोर पर प्रतिबंध लगाकर इनका विक्रय करने वाले व्यापारियों पर कठोर कार्यवाही की जाये।


वही एक अन्य पत्र  अमझेरा नगर से गुजर रहे मनावर-मांगोद टूलेन मार्ग जिसका निर्माण एमपीआरडीसी विभाग के द्वारा किया गया है। मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना होती रहती है। ग्राम राजपुरा एंव अमझेरा मे उक्त मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए ताकि वाहनों की गति पर अंकुश लगे एंव दुर्घटना का भय नहीं रहे । 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें