ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: दिव्यांगजनों हेतु जिला स्तरीय चिन्हांकन शिविर आयोजित करने की मांग को लेकर जनपद सदस्य दीक्षित ने उद्योग मंत्री एवं सांसद को सौंपा पत्र

Admin

Sat, Jul 15, 2023

सरदारपुर। मोहनखेड़ा में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह के दौरान दिव्यांगजनों हेतु जिला स्तरीय चिन्हांकन शिविर आयोजित करवाने हेतु जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित द्वारा उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं धार-महू लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार को मांग पत्र सौपा गया।

भाजपा नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया कि धार जिले में अभी पूर्णरूपेण दिव्यांगजनों का चिन्हांकन नहीं हो सका है। जिले में अभी भी अनेक दिव्यांगजन ऐसे हैं, जिन्हें उनके कल्याण हेतु मध्यप्रदेश शासन एवं भारत शासन द्वारा संचालित दिव्यांग हितग्राही मूलक कल्याणकारी योजनाओं की समुचित जानकारी नहीं है। सम्पूर्ण धार जिले के ऐसे अलाभान्वित और शेष बचे दिव्यांगजनों के लिये आगामी दिनों में शासन स्तर से जिला स्तरीय एक चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाए ताकि शासन की योजना से वंचित दिव्यांग हितग्राहियों को भी सहायक उपकरण के साथ अन्य सुविधाओं का भी समुचित लाभ प्राप्त हो सके।

उक्त आयोजन का जिला प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव में प्रचार किया जाकर उन्हें उनके निवास से शिविर स्थल तक आवागमन की परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए। इस हेतु उद्योग मंत्री एवं सांसद को पत्र सौंपा गया है। दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही शिविर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें