ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दमखम,विजेता प्रतिभागी विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे लेगे भाग

Admin

Sat, Nov 30, 2024
सरदारपुर । 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विकास खण्ड स्तरीय खेलकुद एवम सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन जनपद शिक्षा केन्द्र सरदारपुर द्वारा शा एकीकृत शाला पडुनी कला के परिसर में किया गया। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व माल्यार्पण के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विशेष अतिथि में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति पांचू बाई भयडिया, संकुल प्राचार्य  यशवंत सोलंकी व बीआरसी बी.एस भवर,  पप्पालाल पटेल, जिला समावेशी शिक्षा कोऑर्डिनेटर श्रीमती नगमा खान आदि उपस्थित हुए अतिथियों द्वारा दिव्यांग छात्रों और शिक्षक  गिरधारी लाल कुमावत व शिक्षिका श्रीमति शिला मुवेला को सम्मानित किया गया ।शुभारंभ में दिव्यांग छात्रावास व शालाओ से आये दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस प्रतियोगिता में सरदारपुर विकासखण्ड के कुल 104 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।आयोजित प्रतियोगिता में 50मीटर व 100मीटर दौड़, निम्बू रेस, रंगोली, चित्रकला, गोलाफेक , गायन,भालाफेक,चेयर रेस,मेहंदी प्रतियोगिता,ड्रामा आदि प्रतियोगिता व सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में  प्रथम,द्वितीय,तृतीय  आने वाले दिव्यांग बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र के साथ पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। विकासखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को 3 दिसम्बर विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला स्तर पर भाग लेंगे। विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में ब्लाक एमआरसी(दिव्यांग प्रभारी) डालचंद अहीर,जनशिक्षक  हरीश मारू,शिवनारायण मारू संकुल समन्वयक  चेतन वर्मा,शिक्षक  फूलचंद मारू, रामचन्द्र मोरी, मोडिराम जाट  सत्यनारायण डामर , बलराम मारू,देवकन्या इमलियार, मुकेश डावर, अमिता चौहान, दीपक भूरिया, भेरूलाल चरपोटा,जीवन कटारिया छात्रावास शिक्षक  शिला मुवेला ,रेखा सूर्यवंशी,कमलेश सूर्यवँशी,संतोष बर्फा शालाओं के संस्था प्रधान,पालक व कार्यक्रम में सहयोगी शिक्षक उपस्थित हुए।  डी. सी.अहीर(एमआरसी) द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें