ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: कृष्ण जन्मोत्सव मे उत्साह से झूमें भक्त,सात दिवसीय भागवत कथा मे मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

Admin

Mon, Sep 16, 2024


अमझेरा । अमझेरा के श्रीराम चौक स्थित भागवत भवन में सात दिवसीय संगीतमयी भावगत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा मे सोमवार को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कथा का वाचन कर रहे भागवताचार्य
गणेषदासजी महाराज अयोध्या वाले के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया पूरे पंडाल मे नंद घर आंनद भयो जय कन्हैयालाल की गुंजने लगा। कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया। छोटे से बालक को टोकरी मे बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई जो श्री राम चौक बस स्टेण्ड होकर पुनः भागवत भवन पहुंची। शोभायात्रा मे महिलाओ एवं युवतियों के द्वारा गरबा नृत्य किया गया। आयोजन मे
महंत घनष्यामदासजी महाराज राजपिपला आश्रम गुजराज एवं प्रसिद्ध तारखेड़ी धाम के ऋषिराज जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाआरती के बाद माखन मिश्री का प्रसादी वितरित किया गया। कथा का आयोजन दीक्षित परिवार के द्वारा किया जा रहा है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें