ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरु ,गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक

Admin

Sat, May 31, 2025
सरदारपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार से की गई है, इस विकसित कृषि अभियान में कृषि वैज्ञानिक गांव गांव पहुंचकर कृषकों को उन्नत खेती सलाह और विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी व सलाह दी जाएगी। कृषि विकास अधिकारी राधेश्याम सतोले ने बताया कि गुरुवार को वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक जीएस गाठिए, सहायक संचालक टीसी छावनिया द्वारा गांव निपावली, राजोद हनुमंतिया साजोद, शुक्रवार को देवीखेंडा, साजोद, गोंदीखेडा ठाकुर पहुंचकर कृषकों को उन्नत खेती की सलाह और विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर समझाईश दी गई। कृषि वैज्ञानिक साथ कृषि विकास अधिकारी,कर्मचारी,उधानिकी विभाग अधिकारी, पशु पालन अधिकारी साथ रहे। किसानों को बीमा सम्बन्धि जानकारी कुलदीप मारु द्वारा दी गई। कृषि अधिकारी सतोले ने बताया कि कृषि विकसित अभियान 4 से 5 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान में सरदारपुर विकासखंड के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक गांव गांव पहुंचेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें