ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन,बख्तावर क्रिकेट क्लब ने जीते दोनो मैच

Admin

Wed, Apr 3, 2024



अमझेरा। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप प्लान के अंतर्गत अलग अलग आयोजन किये जा रहे हे। जिसके अंतर्गत बुधवार को पुलिस थाने के पीछे मैदान मे ग्राम पंचायत दसाई एवं बख्तावर क्रिकेट क्लब अमझेरा की टीमों के बिच दो क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। दोनो हि मैच बख्तावर क्रिकेट क्लब अमझेरा ने जीते। पहले मैच मे दसाई की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर मे 41 रन बनाये जवाब मे बख्तावर क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट खोकर 5 ओवर मे हि जीत हासिल की दूसरा मैच भी अमझेरा की टीम जीती।

मैच की समाप्ति के बाद बख्तावर क्रिकेट क्लब के कप्तान शुभम दीक्षित एवं टीम के द्वारा दसाई की टीम को अमझेरा नरेश राव बख्तावर सिह जी का चित्र भेट किया। सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों के द्वारा मतदान के स्लोगन लिखी तख्ती लेकर नारे लगाए सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। दोनो हि मैच के अंपायर धीरेन्द्र रघुवंशी, विजय सोलंकी, मनीष सिरेसवाल, प्रदीप राठौर द्वारा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव गोपाल कुमावत, प्रवीण चावरे, दसाई रोजगार सहायक राकेश भाटी ,, सब इंजीनियर शंकर मुजलदा , शिवा मकवाना, पप्पू अजनारे, अर्जुन मोहनिया, शुभाष कुशवाह, भगवानदास खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे। मैच की कमेंट्री एवं संचालन अभिजीत पंडित ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें