ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बिछीया मे भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेट चढी  पेयजल योजना,ग्रामीणों ने लगाया आरोप पेयजल सप्लाई के चैंबरो मे मिल रहा नालियों का गंदा पानी

Admin

Sat, Apr 29, 2023

सरदारपुर । जल जीवन मिशन के तहत हर घर  शुद्ध जन पहुंचाने के दावे खोखले साबित हो रहे है। विभागीय संरक्षण मे ठेकेदारो के द्वारा मनमानी पुर्वक कार्य किया गया नतीजा यह रहा है अधिकांश स्थानों पर योजना पूर्ण होने के बाद भी जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध  नहीं हो पा रहा है। वही समाधान के लिये  यदि ग्रामीण जनता 181 पर शिकायत  दर्ज कराये तो वह कछुए की चाल से चलकर समाधान करती है।


ताजा मामला सरदारपुर  तहसील की ग्राम पंचायत  बिछिया का है यहा पर करोडो की लागत की पेयजल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। ठेकेदार के द्वारा तकनीकी मापदंड को  भी ताक पर रख दिया गया जिससे ग्रामीण जनता को  मिलने वाला शुद्ध पेयजल मात्र दिखावा साबित हो रहा है।

https://youtube.com/shorts/xAJx8APeGnI?feature=share

 ग्रामीण प्रदीप खराडी ने बताया की ग्राम पंचायत बिछिया में लगभग डेढ़ करोड़ से भी अधिक की लागत से मुख्यमंत्री नल जल योजना स्वीकृत की गई जिसमें ठेकेदार द्वारा लीपापोती कर काम किया जा रहा है ठेकेदार द्वारा अधूरा और घटिया निर्माण कर नाली में ही चेंबर बनाए गए । पेयजल सप्लई के वाल खोलने के समय गटर का पानी और गंदा पानी नलों में जा रहा है पूर्व में भी इस प्रकार की शिकायत विभागीय अधिकारी को की गई थी किंतु विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायत पर लीपापोती कर मामला रफा-दफा कर दिया गया ।


श्री खराडी ने बताया की गांव मे जो पाईप लाईन डाली गई है वह भी कम गहराई मे डाली गई है। यदि ईमानदारी के साथ योजना का भौतिक सत्यापन कराया जाए तो कई खामियों के साथ बडा भ्रष्टाचार उजागर होगा। ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें