ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: अवैध झोलाछापो पर स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्यवाही जारी,अमझेरा और चालनी मे क्लीनिक किये सील,कार्यवाही से अंचलो मे हड़कंप,अधिकांश झोलाछापो ने बंद किये अपने-अपने क्लीनिक

Admin

Sun, Dec 1, 2024
सरदारपुर । सरदारपुर तहसील मे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लंबे समय के बाद अवैध रूप से संचालित क्लीनिको पर लगातार कार्यवाही जारी है। गुरुवार को दत्तीगांव एंव धुलेट मे कार्यवाही की गई तो शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमझेरा क्षैत्र मे कार्यवाही की । अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती आशा परमार के मार्गदर्शन में एवं  एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डा शीला मुजाल्दा  के निर्देशन मे टीम द्वारा अमझेरा मे बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लीनिक पर कार्रवाई की गई ।  टीम के आने की भनक लगते ही अधिकांश क्लिनिक के संचालनकर्ता झोलाछाप क्लीनिक बंद करके  भाग  गए । कार्यवाही के दौरान दो क्लिनिक सील किए गए ।  अमझेरा में सुधांशु मजूमदार का क्लीनिक सील किया गया एवं ग्राम   चालनी में गुलशन चौहान का  क्लिनिक सील किया गया  किया गया   क्षेत्र में  संचालित सभी क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन एवं आवश्यक दस्तावेज  उसका रजिस्ट्रेशन है कि नहीं रजिस्ट्रेशन की जांच की जाएगी बिना रजिस्ट्रेशन एवं बिना डिग्री वाले डॉक्टर पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी कार्यवाही करने वाली टीम में डॉक्टर सुशांत सिंह बहादुर डा दीपक  सोलंकी मेडिकल आफिसर सरदारपुर, बीई संजय सिंगार, बीपीएम राजू सिंह गडरिया, संतोष परमार सरदारपुर, राहुल भारती सरदारपुर पुलिस विभाग से सहायक इंस्पेक्टर राकेश कुमार  आरक्षक  राहुल मंडलोई आदि थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें