ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: जनजातिय सीनियर बालक छात्रावास मामले को सीएम ने लिया गंभीरता से, जनजातिय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डा. ई रमेश कुमार ने किया दौरा,जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर होगी कठोर कार्यवाही

Admin

Thu, Sep 26, 2024

रिंगनोद। जनजातिय सीनियर बालक छात्रावास में बुधवार को सुबह करंट लगने से 2 छात्रों की हुई मृत्यु के मामले में प्रसाशन द्वारा कल ही कार्यवाही करते हुए होस्टल अधीक्षक व सहायक आयुक्त को निलंबित किया था।  वही आज गुरुवार को जनजातिय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डा. ई रमेश कुमार रिंगनोद पहुंचे। यहां उन्होंने जनजातिय सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल को देखा तथा अधिकारियों से पूरा घटनाक्रम समझा। प्रमुख सचिव ई रमेश कुमार ने छात्रावास में मौजूद छात्रों से भी चर्चा। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, एसडीएम मेघा पँवार, एसडीओपी आशुतोष पटेल सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

वही प्रमुख सचिव डा. ई रमेश कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छात्रावास का निरीक्षण किया है। जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है, किन कारणों से क्या हुआ और कैसे हुआ। अभी यह बताना उचित नहीं होगा। जब तक जांच पूरी ना हो। मुख्यमंत्री जी व मंत्री जी ने इसे बहुत गंभीरता से लेते हुए जो भी घटना हुई है उसके खिलाफ जो जिम्मेदार अधिकारी है उन्हें निलंबित किया है। कलेक्टर टीम गठित कर इसकी जांच करवा रहे है। जैसे ही मुद्दे सामने आएंगे और कोई दोषी मिलेगा तो उस पर निश्चित कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि हमे छात्रों से चर्चा कर उन्हें प्रेरणा दी है कि पढ़ाई में अच्छे से ध्यान देवे । 

--

ay

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें