ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

राहुल गांधी की गिरफ्तारी एवं छात्रो के साथ मारपीट के विरोध मे किया धरना प्रदर्शन

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

सूचना

: उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा को राज्य स्तरीय सम्मान से किया सम्मानित

Admin

Fri, Sep 29, 2023

सरदारपुर। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरदारपुर पर पदस्थ मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) डॉ. शीला मुजाल्दा एंव आशा कार्यकर्ता श्रीमती संतोषी मावी को सुरक्षित गर्भपात एवं पोस्ट अबार्शन (आयुसीडी)की समीक्षा के उपरांत राज्य स्तर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है ।


सरदारपुर तहसील धार जिले की सबसे बड़ी तहसील है इसके बावजूद यहां पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की उपलब्धि पाना महिला विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के लिए बहुत कठिन कार्य है। लेकिन करीब पिछले 10 वर्षो से सामुदायिक स्वास्थ कें्रद पर सीबीएमओ के पद पर पदस्थ डाक्टर शीला मुजाल्दा ने कठोर परिश्रम व टीम वर्क के साथ सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समय-समय पर लक्ष्य पूर्ति की है।

डॉ शीला मुजाल्दा के द्वारा अपने कामों को विशेष ध्यान देकर कार्य किया गया इसी का परिणाम यह रहा कि इन्हें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तर से चयनित कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
सीबीएमओ के पद पर पदस्थ होने के साथ आफीस वर्क,विभागीय बैठके,शैत्र का भ्रमण करने के साथ ही डा. शीला मुजाल्दा को ओपीडी भी देखना भी होती है ।

इन सब कामों को देखते हुए सरदारपुर विकासखंड के लिए यह उपलब्धी बड़े- गौरव की बात है कि इन्हें राज्य स्तर से सम्मानित किया गया । ज्ञात रहे सरदारपुर विकास खण्ड में डा एम एल जैन के समय भी जिला स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के करने के लिए चयनित हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें