ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: निर्माणाधीन सीसी रोड जर्जर होकर गिट्टी दिखाई देने लगी, रोड पर हो रहे हैं गड्ढे, विधायक ने दिया जांच का आश्वासन

Admin

Sat, Jul 22, 2023


सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत अंबेडकर चौराहे से लेकर कोर्ट रोड होते हुए हजरत कालेशाह बाबा गेट तक सीसी रोड एवं पेवर्स लगाने के कार्य का शुभारंभ अप्रैल 2022 में किया था। एक वर्ष से अधिक समय बित जाने के बाद भी कार्य अपूर्ण स्थिति में दिखाई दे रहा है।
अंबेडकर चौराहे से लेकर एसडीएम कार्यालय के पूर्व तक कई स्थानों पर रोड जर्जर होकर गिट्टी दिखाई दे रही है साथ ही रोड पर गड्ढे हो रहे हैं। गणेश मंदिर के पास होटल के सामने रोड के दोनों और पानी की निकासी सही नहीं होने से पानी का जमाव रहता है। कृषि विभाग कार्यालय के सामने टेलर्स बैठने लगे हैं। कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा की विधायक के आश्वासन देने के कितने समय बाद जांच होती है।


नप उपयंत्री कविता जमरे ने बताया कि अंबेडकर चौराहे से लेकर कालेशाह बाबा के गेट तक सीसी रोड निर्माण एवं पेवर्स का कार्य करीबन 40 लाख की लागत से करवाया जा रहा है। कार्य 90 प्रतिशत के करीब पूर्ण हो चुका है शेष दस प्रतिशत कार्य करवाया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को पत्र भी जारी किया गया है।


सीएमओ यशवंत शुक्ला ने चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत अंबेडकर चौराहे से कालेशाह बाबा के गेट तक सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है।
शनिवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन के पश्चात मीडिया ने विधायक को निर्माणाधीन रोड के जर्जर होने के संबंध में समस्या से अवगत करवाया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मीडिया को जांच करवाने का आश्वासन दिया।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें