ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति का पूजक एवं ध्वज वाहक: प. छोटू शास्त्री ,सर्व ब्राह्मण समाज के फाग महोत्सव में दानदाताओं ने धर्मशाला के लिए मुक्तहस्थ से दिया दान

Admin

Mon, Mar 17, 2025
    अमझेरा। ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति का अग्रिम पंक्ति का मुख्य ध्वज वाहक रहा है विश्व कल्याण की कामना करने वाला एक मात्र यही समाज है। खास बात यह है कि भगवान ने अपने सबसे निकट रहने का अधिकार इसी समाज को दिया है। ब्राह्मण समाज सनातन संस्कार का एवं सनातन संस्कृति का पूजक है। उक्त उद्गार अमझेरा सर्व ब्राह्मण समाज के फाग महोत्सव में शामिल हुए धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष प. छोटू शास्त्री ने कहे। अध्यक्षता पूज्य संत गरुड़ दास जी महाराज ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुश्री गायत्री पुरोहित, प्रसिद्ध भागवताचार्य, पं. सुभाष शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय व्यास सहित तहसील ब्राह्मण समाज के तहसील संगठन के सदस्य प. भूपेन्द्र जोशी भी उपस्थित थे।   प्रारंभ में भगवान परशुराम के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। साथ ही आगामी दिनों में ब्राह्मण समाज के परिवारों की सूक्ष्म जनगणना कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुश्री गायत्री पुरोहित ने कहा कि समाज में अगर ब्राह्मण समाज का सम्मान है तो वह उसके संस्कारों से है। ब्राह्मण को अपना धर्म एवं कर्म कभी नहीं छोडना चाहिए। भागवताचार्य सुभाष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण इस समाज का मस्तक है और भगवान ने ब्राह्मण को हमेशा समाज को सच्ची और धर्म पर चलने की जिम्मेदारी दी है जिसे हमे हर परिस्थिति में निभाना है। ब्राह्मण समाज के तहसील संगठन के सदस्य प. भूपेंद्र जोशी ने कहा कि हर समाज अपनी जनगणना के आंकड़ों को बनाने में लगा हुआ है तो हमने भी सरदारपुर तहसील ब्राह्मण समाज के समाज बंधुओं की जानकारी एकत्रित करने का पुनीत एवं पवित्र कार्य प्रारंभ कर दिया है और लगभग 60 प्रतिशत यह कार्य पूर्ण हो चुका है। जानकारी एकत्रित करने से ब्राह्मण समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे के निकट आएगा इसमें संदेह नहीं। अतिथियों का स्वागत प्रहलाद पारीक, प्रेम नारायण दिक्षित, केषवनंद शर्मा, दर्शन पारीक, गणेश पारीक, मनोहर दिक्षित, गणेश शुक्ला, रेखा शर्मा ने किया। वहीं धर्मशाला की जमीन दान देने के लिए प्रहलाद शर्मा की माताजी श्रीमती जमनाबाई शर्मा का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला के निर्माण के लिए दान दाताओं ने मुक्तहस्थ से दान देने की घोषणा की। इस धर्मशाला में फर्श लगाने के लिए मनोहर दीक्षित एवं दीक्षित परिवार ने 21 हजार, नंदकिशोर तिवारी 11 हजार, केशवानंद शर्मा ने 11 हजार, प्रहलाद पारीक 11 हजार, पुष्कर दीक्षित 11 हजार, संजय पारीक 5100, अमित दीक्षित 5100, गुप्त दान 11 हजार की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम पश्चात फाग के सुमधुर भजनों एवं गीतों पर समाजजनों ने थिरक कर फागुन का स्वागत किया। स्वागत भाषण देते हुए अमझेरा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विजय दीक्षित ने वर्ष भर समाज द्वारा किए गए कार्यो कि जानकारी दी। इस दौरान नीलांबर शर्मा, रवि पाठक, शुभम दीक्षित, मुकेश पंडित आदि अन्य समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमित तिवारी ने किया। आभार अभिजीत पंडित ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें