ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: रक्तदान शिविर का आयोजन,160 यूनिट रक्त किया एकत्र

Admin

Mon, May 19, 2025
  राजोद। एस. बी.रोड राजोद पर ,समाजसेवी डॉक्टर सुमित कुमार मिश्र एवं डॉ. पूजा मिश्र की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भीषण गर्मी के बाद भी रक्तदाताओं ने शिविर स्थल पर पहुँच कर रक्त दान किया।160 यूनिट रक्त का दान किया गया,जो कि मॉडल ब्लड ट्रांसफ्यूजन टीम,ब्लड बैंक एम वाय हॉस्पिटल इंदौर के द्वारा थैलेसेमिया से पीढित बच्चों हेतु एकत्र किया गया।शुभारंभ महंत गणपतदास महाराज ने भगवान धन्वंतरि जी का पूजन करके किया। स्वागत डॉ सुमित कुमार मिश्र, स्वस्तिक त्रिवेदी, संजय नायमा,देवांश,दीपाली मिश्र ने किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में विशेष केंद्र रहे,प्रथम बार रक्तदान कर रहे युवा रक्तदाता तथा जोड़े से रक्तदान करने वाले ,विशेष सहयोग स्वस्तिक त्रिवेदी एवं परिवार का रहा।शिविर में बडी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें