ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

: ब्लाक स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का हुआ आयोजन,43 जोडे बंधे परिणय बंधन मे

Admin

Fri, Feb 17, 2023


उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने उपस्थित होकर वर-वधुओं को दिया आर्शीवाद

सरदारपुर। जनपद पंचायत सरदारपुर द्वारा ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन स्थानीय खेल परिसर मैदान पर संपन्न हुआ। 57 जोड़ों ने विवाह हेतु पंजीयन करवाया था। आयोजन के दौरान 43 जोड़ों ने उपस्थित होकर अग्नि के सामने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई।

अंचलों से आए वर एवं वधु का विवाह स्थल पर पंजीयन के रूप में उपस्थिति दर्ज की गई। जिसके बाद वर पक्ष के लोग स्थानीय मांगलिक भवन पहुंचे जहां से सुसज्जित रथ में दूल्हे सवार हुए तथा बनोला प्रारंभ हुआ। बनोले में आगे की और बाराती सुंदर गीतों पर एवं ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बनोला नगर भ्रमण करते हुए विवाह स्थल पहुंचा जहां पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आचार्य एवं पंडितों ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूरी करवाई। विवाह बंधन में बंधे जोड़ों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। वर-वधु को शासन नियमानुसार कन्या दान की सामग्री एवं 11 हजार रुपए के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

आयोजन के दौरान उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया एवं मुकाम सिंह निगवाल, जनपद अध्यक्ष झगुडीबाई सिंगार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधी राजेंद्रसिंह, सांसद प्रतिनिधि बलबहादुर सिंह एवं राजेंद्र गर्ग, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाबर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनील गामड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधी शुभम दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्रजेश ग्रेवाल आदि अतिथि के रूप में मंचासिन थे। अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वर-वधु को आशीर्वाद दिया। विवाह के दौरान वर-वधु एवं परिवार के सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान प्रभारी सीईओ शिवम प्रजापति (आईएएस), एसडीएम राहुल  चौहान , एसडीओपी रामसिंह मेडा, तहसीलदार दिनेश सोनारतिया, मुकेश पंडित, अजय प्रमिला तोमर आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें