ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान एसडीएम ने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिकाओं को मिले सारी सुविधाएं एवं योजनाओं का पूरा लाभ,कन्या पुजन कर बेटीयो का मनाया जन्मदिन,उपहार भी बांटे

Admin

Wed, Oct 2, 2024
    सरदारपुर । स्वच्छता अभियान एव अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा का आयोजन 2 अक्टुबर से 11 अक्टुबर तक होगां । अभियान के अतर्गत बुधवार को महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर नंबर 16 पर आयोजित बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती मेघा पवार ,विशेष अतिथि तहसीलदामुकेश बामनिया , खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल थे। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी कमल निगवाल द्वारा बताई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बेटियों का पूजन कर किया गया। तथा बेटियों को इस अवसर पर अधिकारियों के सहयोग से उपहार स्वरूप बालिकाओं को ड्रेस प्रदान की गई।   एसडीएम पवार की तरफ से सभी बालिकाओं को चॉकलेट वितरण करवाया गया।इस अवसर पर एसडीएम पवार ने बालिकाओं को अच्छे से पढ़ लिखकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस अवसर पर एक पौधा बेटी के नाम पौधारोपण भी किया गया। बालिकाओं का जन्मदिन था उनका जन्मदिन भी मनाया गया । इस अवसर पर जनपद पंचायत के अजय तोमर, सेक्टर अधिकारी सुंदरलाल चौहान सुपरवाइजर महिला बाल विकास विभाग अभिलाषा वास्केल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी द्वारा किया गया। आभार परियोजना कमल सिंह निगवाल द्वारा व्यक्त किया ।   -          

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें