ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: माताजी मंदिर के बडे गुरुदेव श्री मुरारीलाल भारद्वाज का हुआ निधन, क्षेत्र भर से लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Admin

Sun, Mar 3, 2024

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर के नारायण स्वामी (महावीर प्रसाद) के बड़े भाई ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज के पूज्य पिताजी एवं युवा आचार्य हेमंत व कृष्ण भारद्वाज के दादाजी माताजी मंदिर के बड़े गुरुदेव, आयुर्वेदाचार्य श्री मुरारीला जी भारद्वाज (96 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र भर के लोगो ने शामिल हुए। इस दौरान अनेक स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित भी की गई। माही मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां राजेन्द्र दूबे, ललित कोठारी, राजेंद्र गर्ग, ज्ञानेन्द्र मूणत, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, मनोहर वैष्णव सहित क्षेत्रभर के अनेक नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

दरअसल स्वर्गीय भारद्वाज का संपूर्ण जीवन क्षेत्र के लोगों के समर्पित रहा। माताजी के परम भक्त रहे तथा नाड़ी वेद्य भी थे। आयुर्वेद में अलग स्थान बनाते हुए दमा रोग की दवाई भी देते थे। छोटे बच्चों के भी कई रोगों का निदान करते थे। राम शिला पूजन एवं कारसेवक के रूप में भी योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें