: आशा कार्यकर्ता ऊषा आशा सहयोगिनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर उतरी हड़ताल पर

Admin
Tue, Feb 7, 2023सरदारपुर। मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता ऊषा आशा सहयोगिनी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव के आहान पर सरदारपुर ब्लॉक की समस्त आशा कार्यकर्ता ऊषा आशा सहयोगिनी ने 7 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक काम बंद बंद हड़ताल पर रहेगी इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सी बी एम ओ डॉ नितिन जोशी को आवेदन दिया गया। जिला अध्यक्ष संगीता मारू ने बताया कि कई बार अपनी मांगों को लेकर शासन की ओर ध्यान आकर्षित करावाया किंतु हमारी मांगों पर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया उक्त जानकारी संगठन के इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकरलाल मारू ने दी इस अवसर पर संतोष डमेचा आशा सहयोगी दुर्गा वर्मा आशा सहयोगी पदमा चैहान आशा सहयोगी किरण आशा बामनिया इंदु बाला मारू सीता चैहान कोमल परमार संतोषी मावि संध्या यादव ज्योति त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन