ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: आशा , उषा कार्यकर्ता का मानदेय 3 गुना बड़ा अब हर मांह 6000 मिलेंगे आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम का माना आभार

Admin

Tue, Aug 1, 2023


सरदारपुर। मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता, उषा, आशा पर्यवेक्षक संघ की धार जिला अध्यक्ष संगीता मारु ने बताया कि भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा आशा, उषा, आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में की गई घोषणा ए प्रदेश में अब आशा पर्यवेक्षक को को मानदेय 10500 से बढ़ाकर ₹15000 प्रतिमाह दिया जाएगा और सेवानिवृत्ति की आयु की 60 कि जगह 62 वर्ष होगी सीएम ने कहा कि आशा कार्यकर्ता , उषा, एवं आशा पर्यवेक्षक को को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा

प्रत्येक आशा उषा पर्यवेक्षक बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा आशा उषा बहनों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर 6000 दिया जाएगा और मानदेय प्रतिवर्ष 1000 बढ़ाए जाएंगे यह भी घोषणा की गई कि सेवा निवृत्ति के बाद ₹100000 दिए जाएंगे सभी कार्यकर्ताओं को ₹500000 का चिकित्सा तथा दुर्घटना बीमा भी दिए जाएगा आशाओं का भुगतान आशा पर्यवेक्षक द्वारा आशा डायरी सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा और बिना गंभीर लापरवाही के किसी को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा

इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकरलाल मारू ने बताया कि आशाओं की मांग 2008 से लड़ते आ रहे थे जो 2023 में पहली महापंचायत भोपाल में हुई और मारू ने बताया कि 26 जुलाई की तारीख दी गई थी महापंचायत की वह भी निरस्त की गई थी फिर 29 जुलाई की तारीख दी गई थी वह भी 28 को निरस्त का लेटर आ गया था फिर प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से सीएम को बुलाया गया महापंचायत कार्यक्रम सफल करवाया प्रदेश उपाध्यक्ष ममता खिलजी एवं संगठन कार्यकारिणी सदस्य जेवा खान उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने किया संभागीय अध्यक्ष शंकरलाल मारू ने और बताया कि 6000 हजार कार्यकर्ताओं की इस महापंचायत में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के लिए लाल परेड में बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई बैठने के लिए कुर्सियां कूलर पंखे की चिल्ड वाटर पानी और भोजन की की अच्छी व्यवस्था की गई ऐसी व्यवस्था देखकर प्रदेश की सभी कार्यकर्ता बहनों ने मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार माना पूरे कार्यक्रम का आभा इंदौर से जिला अध्यक्ष ममता चोधरी एवं धार जिला अध्यक्ष संगीता मारु कविता सैनी आदि ने माना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें