ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

राहुल गांधी की गिरफ्तारी एवं छात्रो के साथ मारपीट के विरोध मे किया धरना प्रदर्शन

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

सूचना

: चुनावी संग्राम के बीच बडी सरकार की टेंशन दसई को तहसील बनाने की मांग को लेकर महिला शक्ति बेठी क्रमिक भुख हड़ताल पर

Admin

Sat, Oct 7, 2023

दसई। दसाई को तहसील बनाने की मांग ने अब क्रमिक भूख हड़ताल की राह अपनाई है। दसई को तहसील बनाए जाने की मांग पिछले कई दिनों से की जा रही है जिसमें नगर बंद किए जाने के साथ मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार को ज्ञापनों के माध्यम से अपनी मांग से अवगत करा दिया गया था जल सत्याग्रह भी किया गया ज्ञापन के साथ-साथ क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायत की प्रस्ताव समर्थन का भी हवाला दिया गया था हर तरह से दसई तहसील बनाने की योग्यता रखता है किंतु अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से कोई रुझान नहीं आने पर अब नगर की महिला शक्ति ने मिशन को अपने हाथों में लेते हुए 7 अक्टूबर से यहां शासकीय अस्पताल के सामने मुख्य रोड पर महिला शक्तियों द्वारा अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई लगभग 17 महिलाएं प्रथम दिवस क्रमिक भूख हड़ताल पर प्रातः 10 से 4 बजे तक बैठी । महिला शक्तियों ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम भूख हड़ताल करेंगे जरूरत पड़ी तो आंदोलन की राह भी अपनाएंगे महिला शक्तियों ने यह भी बताया कि हमारा नगर और हमारा क्षेत्र बहुत बड़ा होने के बावजूद कई समस्याओं से जूझ रहा है

प्रथम दिवस क्रमिक भूख हड़ताल पर अनुराधा विश्वकर्मा माया पाटीदार लक्ष्मी पाटीदार शकुंतला विश्वकर्मा रुकमा पाटीदार ललिता पाटीदार रानी पाटीदार मुन्नी पाटीदार विद्याबाई पाटीदार दुर्गा विश्वकर्मा साधना पाटीदार राधा पाटीदार लक्ष्मी पाटीदार सविता पाटीदार ज्योति पाटीदार अर्चना पाटीदार कविता पाटीदार आदि ने क्रमिक भूख हड़ताल की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें