ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: तेज बारिश की चेतावनी के बाद जल संसाधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी,कभी भी खोले जा सकते है काली कराई बांध के गैट,तटीय क्षैत्रो मे किसी भी प्रकार की गतिविधि नही करने की दी चेतावनी

Admin

Sat, Aug 24, 2024

सरदारपुर। मौसम विभाग के द्वारा 24 घंटे के भीतर तेज बारिश की की चेतावनी के बाद माही परियोजना के दोनो बांधो पर विभागीय अमला अलर्ट है। माही परियोजना का उप मुख्य बांध कालीकराई तो​ अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण करने के काफी करीब पहुॅच चुका है। तेज बारिश के बाद कभी भी बांध भराने पर लैवल मैंटन के लिये बांध के गैैट किसी भी समय खोले जा सकते है।


जल संसाधन विभाग के द्वारा इस संबंध मे एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की वर्तमान मे काली कराई बांध का लेवल 473.85 मीटर है। बांध की पुर्ण जल ग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। बांध अब 0.45 मीटर खाली है। श्री पाटीदार ने बताया की बांध पर विभाग के कर्मचारी तैनात है जैसे ही पानी का लेवल बढ़ता है गेट खोल दिये जायेगे।


उपयंत्री मुकाम सिंह डावर ने बताया की बांध के जलस्तर पर सत्त निगाह रखे हुये है। विभाग के द्वारा चेतावनी भी जारी कर दी गई हें की तटीय क्षैत्र मे किसी भी प्रकार गतिविधियां न करे। श्री डावर ने बताया की गैट खोलने के पूर्व सायरन बजाकर सतर्क किया जायेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें