ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मंडी मे व्यापारी के बाद 18 से कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आमेलन एवं अन्य मांगे  नही जाने के विरोध मे 16 से काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

Admin

Fri, Sep 15, 2023

सरदारपुर। 4 सितंबर से मंडी मे चल रही व्यापारियों की हड़ताल के बाद अब 18 सितंबर से मंडी के कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। चार सितंबर से मंडी मे जहां व्यापार व्यवसाय बंद पड़ा हुआ है केवल कार्यालयीन कार्य ही संपादित हो रहा है।

अब प्रदेश व्यापी आह्वान पर मंडी के सचिव से लेकर चौकीदार तक सभी कर्मचारी 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेगे। इस दौरान सब्जी मंडी भी बंद  हो जायेगी। मंडल मे होने वाली इस हड़ताल का सबसे व्यापक असर गरीब हम्मालो और सब्जी का क्रय विक्रय करने वाले छोटे दुकानदार और किसानों को होगा।


शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र मंडी बोर्ड भोपाल के आव्हान पर इंदौर संभाग की राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष उदय सिंह चौहान के नेतृत्व मे गजेन्द्र राठौर,हरिशंकर जोशी,मांगीलाल सोलंकी,लखनलाल जोशी आदि ने एसडीएम और एसडीओपी  कार्यालय  पहुँचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर ज्ञापन सौपा।


सौंपे गए ज्ञापन मे बताया गया की संयुक्त मोर्चा के  आव्हान पर मंडी समिति के  कर्मचारियों का राज्य मंडी बोर्ड सेवा मे आमेलन एवं अन्य मांगे शासन एवं मंडी बोर्ड द्वारा मंजूर नही किये जाने के विरोध मे मंडी के कर्मचारी 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगे। ज्ञापन मे बताया गया की 16 सितंबर से समस्त कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेगे वही 18 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगे।

अभी तक व्यापारियों की हड़ताल के चलते मंडी मे खरीदी बिक्री का कार्य पूरी तरह बंद है। लेकिन कर्मचारियों के भी हड़ताल पर चले जाने से मंडी पूरी तरह बंद हो  जायेगी। हड़ताल का सबसे अधिक नुकसान हम्माल वर्ग को उठाना पड रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें