ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक,डीसीएम और सीबीएमओ ने किया शिविर स्थल का दौरा,संभाग आयुक्त स्वयं कर रहे शिवीर की मानीटरिग,10 हजार मरीजों का रखा लक्ष्य

Admin

Sat, Jan 27, 2024

बरमंडल/सरदारपुर । बरमडल मे 30 जनवरी को लगने वाले वृहद स्वास्थ्य  शिविर की तैयारियों को लेकर शासकीय अमला तेजी के साथ जुटा हुआ है। संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया के मार्गदर्शन मे शिविर को लेकर तैयारियां की जा रही है। वही स्वयं संभाग आयुक्त इस शिविर की तैयारियों को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे है।


शनिवार को शिवीर को लेकर तहसील मुख्यालय पर विभाग प्रमुखों एवं स्वास्थ्य अमले के कर्मचारियों की बैठक एडीएम अश्विनी रावत के द्वारा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसडीएम विशाल धाकड भी शिविर की तैयारियों को लेकर प्रतिदिन अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुटे हुये है।


शनिवार की शाम को शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के डीसीएम,सीबीएमओ डॉ.शीला मुजाल्दा,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात द्विवेदी ने आकर तैयारियों का जायजा लिया एंव आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शिविर स्थल पर पांडाल लगने के साथ ही पार्किंग के लिये मैदान का समतलीकरण किया जा चुका है। वही स्वास्थ विभाग की और से दवाईया भी आ चुकी है।


रविवार को विभागीय अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देगे। जिसमें चिकित्सकों के बैठने के कक्ष,नामांकन काउंटर सहित दवाई वितरण काउटर आदि कक्षो का निर्धारण करेगे।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया की शिविर मे धार जिले के करीब 10 हजार से अधिक मरीजों के आने का लक्ष्य है। शिविर स्थल पर किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ सारी जवाबदेही तय की गई है। वही शिविर के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये गये है।


सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों का निशुल्क जांच एवं सलाह दी जाएगा इस स्वास्थ्य शिविर में मानसिक रोग श्वास चलना दमा रोग  पेट रोग  नेत्र रोग विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ संबंधी जानकारी नाक कान गला रोग विशेषज्ञ चर्म रोग विशेषज्ञ यूरोलाजी मूत्र रोग संबंधी समस्या शिशु रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ मेडिसिन  विशेषज्ञ सर्जरी संबंधी जानकारी स्वास्थ्य  शिविर में समुचित उपचार एवं निशुल्क जांच  कि जाएगी।  

 शिविर में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाई जाएगी शिविर में मरीज अपने साथ आधार कार्ड समग्र आईडी और परिचय पत्र अवश्य अपने साथ में लेकर आवे । डॉ मुजाल्दा ने बताया की शिविर में लगभग 150 से ज्यादा डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर आयुर्वेदिक  विशेषज्ञ होम्योपैथिक   विशेषज्ञ  नेचुरो पैथी विशेषज्ञ आदि  डॉक्टर इंदौर से आएंगे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें