ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मांगोद मनावर टू लेन मार्ग पर अंधे मोड़ एवं स्पीड ब्रेकर नही होने से होते है हादसे, आज फिर सीमेंट से भरा ट्रेलर मोड़ मे पलटा

Admin

Sat, Dec 23, 2023

अभिजीत पंडित 

अमझेरा। मांगोद मनावर टू लेन मार्ग पर पुलिस थाने के सामने मोड़ मे सामने से आ रहे वाहन के कारण सीमेंट से भरा ट्रेलर पलट गया। जानकारी अनुसार देर रात्रि मे मनावर से अल्ट्राटेक सीमेंट भरकर ट्रेलर इंदौर की ओर जा रहा था तभी अमझेरा मे पुलिस थाने के सामने अंधे मोड़ मे सामने से आ रही गाड़ी के कारण असंतुलित होकर पलटी खा गया। दुर्घटना मे कोई जनहानी नही हुई।

आये दिन हो रहे हादसे

 मांगोद मनावर टू लेन पर आये दिन हादसे बढ़ते जा रहे है लेकिन एमपी आर टी सी विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है। नगर के जागरूक जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों द्वारा कई बार इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, मोड़ मे आ रही झाड़ियों के संबंध मे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करवाया लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है जबकि इस मार्ग पर कई बड़े हादसे हो चुके है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें