ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सुल्तानपुर के मजरा नयापुरा में घर में लगी भीषण आग, घर का राशन सहित नकदी जलकर हुए खाक

Admin

Wed, Feb 21, 2024

सरदारपुर। ग्राम सुल्तानपुर के मजरा नयापुरा में एक घर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग लगने से घर के अंदर रखा राशन व नकदी सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया।  वही घर में पड़ी सोयाबीन की फसल भी जल गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के ग्राम नयापुरा के मानसिंह पिता काशीराम के घर में अचानक आग लग गई।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।  आग से घर में रखे खाने पीने का सामान नकदी सहित सोयाबीन की फसल जलकर खाक हो गई।  आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने की कोशिश भी की गई।

घर के अंदर रखी गैस की टंकी के विस्फोट के डर से ग्रामीणों में भय का माहौल भी रहा। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फ़िलहाल घर में आग किन कारणों से लगी इसका पता नही चल पाया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें