ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत होगी विशाल भजन संध्या,SDM ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Admin

Tue, Dec 10, 2024
अमझेरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश मे गीता जयंती उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसी क्रम मे अति प्राचीन श्री कृष्ण रुखमणि हरण स्थल अमका झमका माता मंदिर अमझेरा पर एकदिवसीय आयोजन के अंतर्गत बाबा खाटूश्याम कि भजन संध्या का आयोजन होगा। मप्र सरकार द्वारा जहां जहा भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े है उन स्थानों को तीर्थ के रूप मे विकसित किया जाना है। साथ हि भगवान श्री कृष्ण से जुड़े त्योहारों पर्व पर विशेष आयोजन आयोजित किए जा रहे है। बुधवार को दोपहर मे 3 बजे से बाबा खाटूश्याम कि भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे भजन गायक संजय सिह चौहान सावेर, गायिका पूजा पटेल इटारसी के द्वारा भजनो कि प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को माता अम्बिका मंदिर मे 56 भोग लगाकर महाआरती का आयोजन होगा। मंदिर परिसर मे आकर्षक विधुत सज्जा एवं सफाई कि जा रही है। तैयारी को लेकर सरदारपुर एस डी एम आशा परमार मंगलवार को मंदिर परिसर पहुंची ओर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। अमका झमका विकास समिति के सदस्यों द्वारा भी आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार सहित अन्य व्यवस्था संभाली जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें