ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाजजनो की बैठक हुई, समिति रहेगी यथावत  जोशी तीसरी बार बने अध्यक्ष

Admin

Sun, Apr 6, 2025
  सरदारपुर। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 30 अप्रैल को है। जन्मोत्सव मनाने के लिए एवं नवीन समिति गठित करने के लिए शनिवार रात 9 बजे सर्व ब्राह्मण समाजजनो द्वारा मरी माताजी मंदिर पर समाज के वरिष्ठ संयोजक बीजे उपाध्याय, अशोक तिवारी, डॉ सचिन द्विवेदी, अमृतलाल गीते की मौजूदगी में बैठक रखी गई। बैठक शुरूआत के पहले समाजजनो द्वारा भगवान परशुराम और माताजी का पूजन दीप प्रज्वलित कर आशिर्वाद लिया। तत्पश्चात भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने हेतु नवीन समिति के लिए विचार विमर्श किया गया। इस पर पंडित मुकेश मिश्रा, अशोक शर्मा ने समिति यथावत रहने रखने की बात कही गई, जिस पर सभी समाजजनो द्वारा सहमति जताई गई, और इस तरह सर्व सहमति से समिति यथावत रखने का निर्णय लिया गया। जिसमें भूपेंद्र जोशी एडवोकेट तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष महेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष बलराम व्यास, सह कोषाध्यक्ष हर्ष तिवारी, मिडिया कर्मी लक्ष्मण तिवारी, प्रचार मंत्री सत्यनारायण व्यास, शामिल है। अध्यक्ष जोशी ने सर्व ब्राह्मण समाजजनो के बीच पिछले वर्ष का आय - व्यय हिसाब पत्रक की जानकारी दी गई, जिसमे 10 हजार की आय बचत बताई गई, जिस पर ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर लखन जोशी, अश्विनी दिक्षित, प्रेम नारायण जोशी, अंकुश तिवारी, अंजनी शर्मा, राकेश शर्मा, संजय दिक्षित, आंशु शर्मा, सुभाषचंद्र चतुर्वेदी, योगेंद्र तिवारी, मनीष जोशी, सुदीप तिवारी आदि बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें