ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: प्रेम प्रसंग,अपहरण,हत्या क्या था छोरा छौरी डूंगरी पर मिली अधजली लाश का सच,गोधरा पुलिस जल्द करेगी खुलासा,एमपी मे मिली लाश का गुजरात  कनेक्शन आया सामने 

झाबुआ/राजगढ। मंगलवार की शाम को कल्याणपुरा के समीप छोरा छौरी डूंगरी पर धार जिले के अमझेरा निवासी मोहनीश पिता मोहनसिंह सोलंकी की अधजली लाश मिली थी। मृतक बंजरग दल का जिला संयोजक था। शुरूआती जांच मे मामला प्रेम प्रसंग से संबध का निकला। इस हत्याकांड का गुजरात कनेक्शन निकलकर सामने आया है। गुजरात के गोधरा पुलिस थाने मे जो 17 जनवरी को अपहरण का मामला दर्ज हुआ था ।  कल्याणपुरा पुलिस एंव गोधरा पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के करीब पहुॅच चुकी है।

इस मामले मे मोहनीश से जुडे कुछ विडीयो भी सोशल मिडीया पर वाइरल हुये है।  गुरूवार को मृतक के परिजन शव को लेकर अमझेरा जा रहे थे तभी राजगढ के आदर्श सडक पर एंबुलेंस खड़ी कर मृतकों के स्वजनों आदि ने प्रदर्शन कर इस मामले मे संदिग्ध आरोपियों के घर के बाहर भी हंगामा मचाया पुलिस ने आक्रोशित परिजनो को समझाकर मामले को शात करवाया।

यह है पूरा मामला-
दरअसल, मोहनीश उर्फ मोनू के अपहरण की शिकायत गोधरा सिटी थाने में दर्ज की गई थी। यह पूरी घटना हत्या के अपराध में तब्दील हो चुकी है। इस मामले में राजगढ़ से लेकर झाबुआ और गुजरात के गोधरा तक माहौल गर्म है। धार जिले के बजरंग दल के जिला संयोजक मोहनीश उर्फ़ मोनू क़े अपहरण का मामला उसके परिजनों ने गोधरा पुलिस थाने मे दर्ज करवाया था इस मामले क़े अनुसार मोहनीश सोलंकी निवासी अमझेरा जो की राजगढ़ मे की एक युवती क़े प्रेम प्रसग मे पड़ गया था लेकिन उस युवती क़े परिजनों को यह मंजूर नहीं था जिसके चलते युवती की सगाई उसके परिजनों ने गुजरात क़े गोधरा मे की थी सगाई क़े बाद मोहनीश एक दिन गोधरा जा पंहुचा जिसकी जानकारी मिलने पर युवती क़े परिवार के वाले भी गोधरा पंहुच गए थे . और वंहा से मोहनीश को जबरदस्ती राजगढ़ वापस लाने क़े लिए उनकी कार मे बैठा लिया था. बाद मे जब दी तीन दिन बाद वही मोहनीश घर नहीं आया तों उसके परिजन भी उसकी तलाश करते हुए गोधरा पंहुच गए और जहा उस लड़की की सगाई हुई थी वहां गए तों मोहनीश के परिजनो को मोहनीश को एक कार से ले जाने की बात बताई । सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कुछ वीडियो वाइरल हुये जिसकेे बाद  पुलिस कडी दर कडी जोडती जा रही है। गोधरा पुलिस जल्द  ही इस मामले का खुलासा कर आरोपितो को हिरासत मे ले लेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें