ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: वनभुमि पर पट्टा दिलाने के लिये वनपरिक्षैत्र सरदारपुर के वनपाल वर्मा ने मांगी थी 50 हजार की रिश्वत,लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा,एक माह बाद सेवानिवृत होने वाला था वनपाल

अमझेरा। शुक्रवार को लोकायुक्त ने कार्यवाही करते हुये वन परिक्षैत्र सरदारपुर के वनपाल दयाराम वर्मा को 10 हजार रू की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकडा। वनपाल दयाराम वर्मा 31 जनवरी को सेवानिवृत होने वाले थे। उसके पहले की लोकायुक्त की कार्यवाही मे धरे गये। जानकारी के अनुसार वनपाल दयाराम वर्मा द्वारा अमझेरा में भेरू घाट के समीप वन विभाग की 10 वीघा भूमि पर आवेदक दिनेश पिता रमेश कोली, उम्र 40 वर्ष, निवासी-अमझेरा तहसील सरदारपुर जिला धार को खेती करने के लिए वन विभाग से पट्टा दिलवाने के नाम पर 50,000/- रु. रिश्वत रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय । सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप दल का गठन किया गया और आरोपी को 10,000/- रु. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही जारी है। ’कार्यवाही मे डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय सेलार, चंद्रमोहन बिष्ट, सतीश यादव शामिल थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें