ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: लेडगांव में चोरों ने गोदाम में रखी लाखों की लहसुन चुराई,पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

सरदारपुर। ग्राम लेड़गाव में बीती रात्रि अज्ञात बदमाश किसान के गोडाऊन से लाखो रुपये की लहसुन सहित अन्य सामग्री चुराकर ले गए। किसान आज सुबह जब गोडाऊन पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लेड़गांव के किसान वरदीचंद पिता मांगीलाल ने अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रुंडीवाला खेत मे गोडाऊन बना रखा है। जहां पर किसान ने लहसुन सहित अन्य सामग्री रखी थी। कल रात्रि में किसान गोडाऊन से ताला लगाकर घर आ गया था। आज सुबह जब गोडाऊन पर पहुंचा तो गोडाऊन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा खिड़की भी टूटी हुई थी। गोडाऊन में अंदर रखे 43 बोरी लहसुन के कट्टे व 10 बोरी सोयाबीन के कट्टे, विद्युत मोटर पंप समर्सिबल सहित 1200 फिट केबल व पास के मुकेश के गोडाऊन का दरवाजा तोड़कर 8 लहसुन के कट्टे व 1 क्विंटल सोयाबीन अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए।

फरियादी किसान ने इसी सूचना पुलिस चौकी दसाई पर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। दसाई चौकी प्रभारी राजू मकवाना ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें