ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजपुरा मे चोरो का उत्पात ,चार घरो पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ,सोने चांदी के आभूषण सहीत नगदी पर हाथ किया साफ

अभिजीत पंडित
अमझेरा। बीती रात्रि मे पास के ग्राम राजपुरा मे अज्ञात चोरो ने जमकर उत्पात मचाया। ग्राम के अलग अलग हिस्से मे स्थित चार घरो को निशाना बनाया गया। शिक्षक कैलाश परमार ने बताया कि घर के बाहर लगी शटर को टामी या अन्य औजार के माध्यम से उचकाकर घर मे प्रवेश किया।

जिसके बाद अलग अलग कमरों मे पहुंचकर सामान को अस्त व्यस्त कर देखा अंत मे दूसरी मंजिल पर बहने एवं माता सोई थी जहा रखी लोहे कि पेटी को लेकर चोर भाग गये माँ कि पेटी मे सोने के टापस, चांदी के आभूषण एवं 60 हजार रुपये करीब नगदी थे। चोरो ने अन्य सदस्य जहां सो रहे थे उन कमरों को बाहर से बंद करके घटना को अंजाम दिया।

इसके साथ हि राजपुरा के नन्दराम देवड़ा, जगदीश देवड़ा, गोवर्धन , रामसिंह भामी के यहां भी चोरी कि घटना हुई है। वैसे बताया जा रहा है की चोरो ने करीब 6 घरो मे चोरो की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शुरूआती जांच मे जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें