ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बुआ के यहा पर शादी मे आई भतीजी के नहाने के दौरान नदी मे डुबने से हुई मौत,शादी की खुशिया बदली गम मे,एसडीआरएफ के गोताखोरो ने निकाला शव

Admin

Wed, Apr 17, 2024

लाबरिया । सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर बसे गांव कुंडालपाड़ा मे एक शादी के घर मे खुशियो का माहौल पल भर मे गम मे बदल गया। जौलाना के समीप गाव पाचपिपला की प्रियंका पिता जगदीश गुंडिया अपनी बुआ के लडके की शादी मे शामिल होने के लिये कुंडालपाड़ा आई थी। बुधवार को दोपहर मे करीब 2 बजे के लगभग प्रियंका अपनी सहेलीयो के साथ पास मे ही माही मुख्य बांध के बैकवाटर क्षैत्र मे गोंदीखेडा पुलिया के समीप नहाने के लिये गई यहा पर नहाने के दौरान पैर फिसलने से प्रियंका नदी मे गिर गई उसकी सहेलीया उसे बचाती इससे पहले ही वह डुब कर गहरे पानी मे समा गई । सहेलीयो की हा हौल्ला कर आस पास के लोगो को बुलाया लेकीन बालिका नही मिली। घटना की जानकारी मिलते ही राजोद टीआई हीरूसिंह रावत दल बल के साथ मौके पर पहुॅचे और स्थानीय गौताखोरो की मदद से बालिका का तलाश आरंभ की सफलता नही मिलने पर धार से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिसकी मदद से शाम करीब 7 बजे बालिका के शव को पानी से बहार निकाला गया। टीआई रावत ने बताया की मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये सरदारपुर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें