ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: अमझेरा मे सूने मकान मे हजारो के गहने चुराने वाले बदमाश धराए,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूछताछ के लिये बुलाया संदेहीयो को सख्ती पर टूटे वारदात कबूली

सरदारपुर। सरदारपुर अनुभाग के अमझेरा मे सूने मकान मे से चोरी करने के मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनावर रोड पर एक सूने मकान से हजारों के जेवरात चोरी कर बदमाशो ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन मे एवं एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन मे अमझेरा टीआई संजय सिंह बैंस ने बदमाशों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। टीआई बैस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया एवं साइबर सेल की मदद लेकर वारदात मे संदेहीयो की धरपकड़ की जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ ।


जानकारी के अनुसार सरदारपुर अनुभाग के थाना अमझेरा क्षेत्र में दिनांक 18 नवंबर 2023 को हुई नकबजनी गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी  संजय सिंह बेस के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा एक और सफलता प्राप्त की।

थाना प्रभारी श्री संजय सिंह बैंस के अनुसार घटना दिनांक 18 नवंबर 2023 रात 8 बजे की है जब अमझेरा के मनावर रोड के फरियादी उमेश कमलिया अपनी पनी के साथ कहीं गए हुए थे तभी मौके का फायदा उठाकर उनके सुने मकान में चोरों ने धावा दिया और हजारों का माल उड़ा ले गए तुरंत बाद ही पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करने में जुट गई और पुलिस की मेहनत रंग लाई इसके बाद मुखबीरो की सूचना और साइबर सेल की सहायता से दो संदेही विष्णु पिता भारत सिंह कुशवाह निवासी तंबोली मोहल्ला और क्रिस उर्फ कालू पिता सुभाष सिरेशवाल निवासी हरिजन मोहल्ला अमझेरा को पूछताछ हेतु तलव किया शुरुआत में दोनों संदेही पुलिस के सवालों पर ना नुकुर करते नजर आए किंतु पुलिस की सख्ती के आगे अधिक देर तक टिक न सके और अपने द्वारा की हुई घटना को स्वीकार किया। घटना में चोरी हुई नगद राशि एवं लगभग 500 ग्राम चांदी के जेवरात एवं सोने की माखी पुलिस के द्वारा जप्त किए गए।


उक्त पुलिस टीम में सउनि. प्रहलाद सिंह बोरा, आरक्षक राम वैरागी, राजा सेन, राहुल मंडलोई, जयेंद्र सिंह जादौन एवं साइबर सेल से प्रशांत सिंह चौहान और शुभम का विशेष योगदान रहा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें