ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: कटन घाट मे मिली युवती  की लाश की हुई शिनाख्त,हत्याकांड  का जल्द कर सकती है पुलिस खुलासा,प्रेम प्रसंग हो सकता है हत्या का कारण

अमझेरा । अमझेरा थाने के कटन घाट मे 12 अगस्त की दोपहर मे जिस युवती की लाश मिली थी उसकी शिनाख्त के लिए जहा पुलिस 36 घंटे तक कड़ी मशक्कत करती रही । वही सोशल मीडिया युवती के शव के फोटो सरक्युलेट होते ही पुलिस की राह आसान हो गई। युवती के शव की शिनाख्त तो हो गई वही पुलिस की जांच को भी दिशा मिल गई।
वैसे जिस तरह से युवती की हत्या की गई थी उससे पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था मामला प्रेम प्रसंग,अवैध संबंध या फिर ब्लैकमेल का हो सकता है। सूत्रों की मानें तो हत्या का कारण इन तीनो मे से ही एक होगा।


युवती की हत्या इस तरह सुनसान क्षेत्र मे की गई वही हत्या मे कितने लोग शामिल है और हत्या का क्या कारण रहा होगा। आदि बातो का खुलासा तो पुलिस जांच के बाद ही होगा। लेकिन इतना तो तय है की पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर देगी। पुलिस टीम युवती की शिनाख्त होने के बाद से ही आरोपियों तक पहुँचने के लिये सक्रियता के साथ जुटी हुई है। हत्याकांड का खुलासा  पुलिस के लिये एक बडी सफलता होगा। क्योंकि जिस तरह पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुये स्वयं घटनास्थल का दौरा कर तत्काल जांच टीम गठित की थी। वही इसके पूर्व अमझेरा थाना अंतर्गत हुये  हत्याकांड का भी पुलिस ने 72 घंटे मे पर्दाफाश कर हत्यारे बेटे को धर दबोचा था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें