ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

: पुलिस बल के साथ एसपी ने की नाईट काबिंग गश्त,ताराघाटी मे गश्त के दौरान स्थाई वारंटी को किया अरेस्ट,थाना राजगढ ने सर्वाधिक 16 एंव सरदारपुर ने 10 स्थाई वारंटियों को  किया गिरफ्तार

सरदारपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए कल रात्रि मे जिले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन मे पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है। इसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक भी अमले के साथ शामिल हुये। एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में हुई इस कॉम्बिंग गश्त मे 11 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व 339 पुलिसकर्मियों शामिल थे।  दरअसल प्रदेश स्तरीय नाईट कांबिंग ऑपरेशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी हुए थे। ऑपरेशन के तहत जिलें के विभिन्न अपराधों में स्थाई, गिरफ्तार, फरार वारंटियों तथा ईनामी बदमाशो की धडपकड़ पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की सरदारपुर अनुभाग मे पुलिसकर्मियों द्वारा रात्रि में 10 बजे से प्रात- 5 बजे तक अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में सजायाब आरोपियों को गश्त के दौरान चेक किया गया। वही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा स्वयं पुलिस बल के साथ कल रात्रि में थाना अमझेरा, थाना सरदारपुर, थाना टांडा, थाना बाग में गस्त की। ताराघाटी पर गस्त के दौरान स्थाई वारंटी भेरुसिंह पिता वसना को अरेस्ट किया गया। आरोपी भेरुसिंह थाना सरदारपुर के डकैती के प्रकरण में फरार चल रहा था। गस्त में थाना राजगढ़ ने सर्वाधिक 16, थाना सरदारपुर, मे 10, स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले मे  पुलिस की उक्त कार्यवाही आगामी दिनो में भी सतत जारी रहेगी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें