ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: तीन दिनो से लापता युवक एंव नाबालिग युवती की लाश कुएं मे मिलने से फैली सनसनी,मामला हत्या या आत्महत्या का पुलिस जुटी जांच मे

अमझेरा। अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम खाकरोड के कुएं मे बुधवार शाम को एक युवक एंव नाबालिग युवती की लाश मिलने से सनसनी फेल गई। दोनो पिछले तीन दिनो से लापता थे तथा नाबालिग युवती के परिजनों ने थाने मे गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार  ग्राम ग्वाल मगरी के गोकुल पिता आसाराम परमार उम्र 20 वर्ष ग्वाल मगरी की ही 16 वर्षीय नाबालिग युवती की लाश कुए मे मिलने से सनसनी फैल गई।

बुधवार शाम करीब 4 बजे के लगभग जंगल मे बकरी चराने गई बालिका ने ग्राम खाकरोड मे कुए मे दो लाश तैरती हुई देखी। बालिका ने इसकी सूचना गांव वालो को दी और गांव वालो ने मौके पर आकर पुलिस को सूचना दी। टीआई रविन्द्र कुमार बारिया दल बल के साथ मौके पर पहुॅचे और दोनो की लाश कुए से बहार निकाली गई । दोनो की लाश कमर से एक दुपट्टे से बंधी हुई थी।


दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमझेरा पर लाया गया जहा पर डाॅ रोहित यादव एंव डाॅ मदन सोलंकी ने पीएम किया। पीएम कर  शव परिजनों को सौपा।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की घटना की जानकारी लगते मौके पर पहुँच गये थे। मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद कहा जा सकता है। वैसे पुलिस ने प्रारंभिक जांच पडताल आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें