ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सरदारपुर पुलिस को मिली बडी सफलता,मोटर पंप चोरी करने वाले आरोपी को मोटर पंप व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकल के साथ किया गिरफतार

सरदारपुर। साल के आखिरी दिन और नव वर्ष के आरंभ पर सरदारपुर पुलिस को शातिर बदमाशो को पकडने मे बडी सफलता मिली है। जहा नववर्ष के समापन दिन पर शातिर टेªक्टर चोरो को पकडा था। वही नववर्ष के आरंभ पर मोटर पंप चुराने वाले आरोपी को पानी के मोटर पंप एंव मोटर साईकल के साथ पकडा।


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार, व आशुतोष पटेल, एसडीओपी सरदारपुर के नेतृत्व में चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिल है।


टीआई प्रदीप खन्ना ने जानकारी देते हुये बताया की मोटर चोरी के मामले मे 1 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई एक पानी की मोटर एचपी कम्पनी की किमती 25 हजार रूपये की बरामद की गई तथा घटना में प्रयुक्त एक मो.सा. होण्डा साईन किमती 50 हजार रूपये की जप्त की गई है। फरियादी रमेष पिता कालुजी कोली उम्र 53 साल निवासी ग्राम गोविन्दपुरा के द्वारा पुलिस थाना सरदारपुर पर उपस्थित होकर सूचना किया कि आरोपी षिवराज पिता नरवलसिंह भील निवासी भोपावर द्वारा उनके खेत से पानी की मोटर चोरी कर ले गया है,जिस पर थाना हाजा पर अपराध क्रंमाक 560/2023 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

अनुसंधान थाना प्रभारी, थाना सरदारपुर निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना के दिशा निर्देशन में आरोपी षिवराज पिता नरवलसिंह भील मखोड उम्र 21 साल निवासी भोपावर को गिरफतार किया गया, तथा आरोपी शिवराज पुर्व से थाना क्षैत्र का निगरानी बदमाष भी है। घटना में अन्य आरोपी के संबध में पुछताछ की जा रही है।

’बरामद चोरी का मश्रुका’- एक पानी की मोटर एचपी कम्पनी की किमती 25 हजार रूपये की बरामद की गई तथा घटना में प्रयुक्त एक मो.सा. क्रंमाक एम.पी.11 एन.ई.‘9808 होण्डा साईन किमती 50 हजार रूपये कुल मश्रुका 75 हजार रूपये।

आरोपी को पकडने मे इनकी रही सराहनीय भूमिकाः- उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, सउनि संदीपसिंह बैस, सउनि रानी राठौर, म.प्र.आर. 853 पुजा पंवार, आरक्षक 316 रमेश नायक, आरक्षक 561 प्रताप, आरक्षक 981 हरिशंकर एवं आपरेटर रवि पाटीदार का भी सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें