ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: बाईक चोरो को पकडने मे राजगढ पुलिस को मिली बडी सफलता,2 आरोपीयो को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपये की 2 बाइक की जप्त

Admin

Mon, Dec 9, 2024
राजगढ़ । थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने एवं आरोपियो को पकड़ने के लिए धार एसपी मनोज कुमार सिंह व एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में तथा सरदरपुर एसडीओपबविश्वदीपसिह परिहार के मार्गदर्शन में एक टीम गठीत की गई थी।  पुलिस टीम द्वारा लगातार संदेही व्यक्तियो से पूछताछ की गई। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की राजगढ़ में अमोदिया रोड़ पर ईदगाह के पास दो व्यक्ति खड़े है जो कि दो माह पूर्व हुई पटवारी जयंतसिंह पिता महेश भदोरिया निवासी राजेन्द्र कॉलोनी राजगढ़ की मोटर सायकल चुराई थी उसके बारे मे चर्चा कर रहे है। मुखबीर की सुचना पर बताए स्थान पर पुलिसबल द्वारा दो अंकित पिता फुलचन्द्र कटारा उम्र 22 साल निवासी अहमद थाना सरदारपुर व पंकज पिता गोवर्धन कुमावत उम्र 27 साल निवासी बोला थाना सरदारपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी अंकित ने बताया कि मैने राजेन्द्र कालोनी से पटवारी जयन्तसिह की मोटर सायकल होण्डा ड्रीम कंपनी की चुराई थी व आरोपी पंकज ने बताया की मैने बालक हाईस्कुल के सामने से एक पल्सर मोटर सायकल चुराई थी। हम दोने ने उक्त मोटर सायकल कंजरोटा रोड भेरुजी मंदिर के सामने खंडहर के पास झाड़ियों मे दोनों मोटरसाइकिल छुपाकर रखी है। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बाइक जप्त की गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई। आरोपियों को पकड़ने में के उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, सुनिल राजपुत, प्रधान आरक्षक प्रेमपाल सिंह चौधरी, विपिन कटारा, कलसिह भूरिया, आरक्षक दिलीप, अजित, अमित, सुनिल मौर्य व ईश्वर गरुडा का योगदान रहा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें