ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रैक्टर चोरी के आरोपी तक पहुंची पुलिस,मंदसौर से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दसई। चौकी दसई पुलिस की टीम को ग्राम हनुमन्त्याकाग से चोरी हुए ट्रैक्टर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने मंदसौर जिले के ग्राम दलौदा से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया है।

दरअसल दिनांक 10 दिसंबर 2023 की रात्री में ग्राम हनुमन्त्या काग से सोनालिका ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 11 एबी 7592 को अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए थे। फरियादी रुगनाथ पिता नन्दु मेड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी।

चोरी गए ट्रैक्टर की तलाश हेतु जिला पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन में तथा सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस के नेतृत्व में चौकी प्रभारी राजु मकवाना द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

चौकी प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि पुलिस टीम को ट्रैक्टर की तलाश के दौरान क्षेत्र के व टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर के दलौदा मंदसौर तरफ जाने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम ग्राम दलौदा पहुंची व आरोपी सुनिल पिता विक्रमसिंह चावड़ा जाति राजपुत निवासी ग्राम कमलखेड़ा थाना रायपुरिया को ट्रेक्टर के संबंध में पुछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की पर पुलिस द्वारा सख्ती दिखाने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि उसने उसके साथी सचिन पिता चम्पालाल राठौर निवासी लाबरिया, मनीष पिता मांगीलाल भील निवासी टांडाखेड़ा दसई के साथ मिलकर ट्रेक्टर की चोरी की है तथा ट्रैक्टर को ग्राम दलौदा जिला मंदसौर में मण्डी रोड़ पर खेत पर झाड़ियों की आड़ में छुपाकर रखा है।

जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी की निशादेही से ग्राम दलौदा से ट्रैक्टर जप्त किया। आरोपी के साथ सचिन व मनीष पूर्व में हुई एक चोरी के मामले में जेल में बंद है। आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक दुर्गा प्रसाद वैष्णव, प्रधान आरक्षक गुलाब खपेड़, ईश्वरसिंह मुरिया, आरक्षक अनिलसिंह बिसी, राजू नायक व महेश सोलंकी का योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें