ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर अनुभाग मे पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वर्षों से फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,दो दिन मे 17 स्थाई वारंट कराये तामील

सरदारपुर। पुलिस के द्वारा सरदारपुर अनुभाग मे विशेष अभियान चलाकर वर्षो से फरार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। सरदारपुर अनुभाग मे एसडीओपी आशुतोष पटेल के नेतृत्व मे दो दिन के भीतर ही 17 स्थाई वांरट तामील करवाये गये है।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इंद्रजीत बकलवार के निर्देश पर थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस, थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना एवं थाना प्रभारी राजोद हीरू सिंह रावत द्वारा थाना क्षेत्र में स्थाई वारंटियों की पतारसी के लिए टीमें बना कर रवाना की गई एवं दो दिवस में ’17 स्थाई वारंटी एक फरारी वारंटी सहित वर्षों से फरार कई आरोपियों को गिरफ्तार’ किया गया।


एसडीओपी श्री पटेल ने बताया की आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों की धरपकड़ तीव्र गति से की जा रही है। लगातार अभियान चला कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें