ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही ,दसाई मे दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार


दसाई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थान से दो आरोपियों को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल जिला अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार द्वारा धार जिला के सभी थाना चौकियों पर अवैध शस्त्र, अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में तथा अमझेरा थाना प्रभारी संजय सिंह बैस के नेतृत्व में दसाई पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार व जिंदा कारतूस जप्त किए है।

दसई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजु मकवाना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी राधेश्याम पिता भागीरथ उम्र 30 वर्ष निवासी टांडाखेड़ा को दसई-लाबरिया रोड चोटिया बालोद पर एक 12 बोर देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इसी प्रकार मुखबिर की सूचना पर आरोपी जंगलसिंह पिता बालु उम्र 35 वर्ष निवासी टाडाखेडा दसई को मांगोद-कानवन रोड पाना फाटा से गिरफ्तार कर कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारसूत पकड़ा। दोनों प्रकरण में पुलिस चौकी दसई पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।

दोनों आरोपियों को न्यायालय सरदारपुर पेश किया जावेगा। उक्त कार्यवाही में चौकी दसई के सहायक उप निरीक्षक दुर्गाप्रसाद वैष्णव, प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह भूरिया, आरक्षक राजु नायक की भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें