ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: मुखबिर की सूचना पर चिराखान मे पुलिस ने 5 सटोरियो को 12 हजार की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ पकडा,दो स्थानो पर दसाई चौकी की पुलिस ने दी थी दबिश  

सरदारपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये चिराखान मे दसाई चौकी प्रभारी राजुु मकवाना और उनकी टीम ने दबिश देकर दो अलग-अलग स्थानों से 5 सटोरियो को 12 हजार की नगदी के साथ पकडा।


 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार द्वारा जिले के  थाना चौकीयों पर अवैध शस्त्र, अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । एसडीओपी आशुतोष पटेल एवं थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस के निर्देशन में बुधवार को चौकी दसई पर उपनिरीक्षक राजू मकवाना व चौकी दसई के बल ने मुखबिर सूचना पर चिराखान मे दबिश देकर सटोरियों को पकडा।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की चिराखान मे दो स्थानों पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ’आरोपी युवराज पिता रामसिंह जाति राजपूत निवासी बिडवाल,अर्जुन पिता बलवंत जाति राजपूत निवासी बिडवाल ,दिनेश पिता आनंदीलाल जाति पाटीदार निवासी बिडवाल, वासुदेव पिता रामलाल प्रजापत निवासी कुमारपाट दसई ,गोपाल पिता दशरथ जाति भील निवासी कुमारपाट दसई’ को अवैध सटोरियों को दबिश देकर पकड़ा । इनके कब्जे से अंक लिखी सटटा पर्चीया,एक डायरी एवं नगदी कुल मश्रुका 12687 रूपये आरोपीगण से जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध पुलिस चोकी दसई थाना अमझेरा पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

 पुलिस चौकी दसई पर पाचो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में चौकी दसई से चौकी प्रभारी राजू मकवाना, कार्यवाहक सउनि दुर्गाप्रसाद वैष्णव, कार्यवाहक प्रआर.  ईश्वर सिंह भूरिया, आर.  राजू नायक आर. अनिल सिंह,आर. देवेन्द्र परमार,सैनिक रितुराज चौहान ,सेनिक बाबुलाल मकवाना  की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 

-​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें