ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: मानस एकेडमी के शिक्षक को मारी गोली हुए मौत , विद्यालय ने रद्द किए गणतंत्र दिवस के आयोजन, पुलिस मौके पर जुटी जांच में

बिडवाल। बिडवाल के समीप शेरगढ़ में मानस एकेडमी के शिक्षक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी जिससे शिक्षक की मरने की सूचना है । जानकारी के अनुसार शेरगढ़ गांव के समीप मानस एकेडमी नाम से एक बड़ा विद्यालय संचालित हो रहा है।

जहां पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही थी वही तैयारी को अंतिम रूप देकर विद्यालय के शिक्षक बाइक से विद्यालय से अपने घर की ओर जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने गेट से बाहर निकलते समय सड़क पर उन पर बंदूक से गोली चला दी जिसमें बिंदु सिंह राठौड़ नाम के शिक्षक के मरने की सूचना है।

विद्यालय से जुड़े हुए सोशल मीडिया ग्रुप पर भी इस प्रकार के मैसेज चलकर कल के आयोजन को रद्द कर विद्यार्थियों से घर पर ही गणतंत्र दिवस मनाने की अपील की गई है घटनाक्रम के बाद एसडीओपी शेर सिंह भूरिया , कानवन टी आई श्री राठौर और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें