ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: प्रारंभिक जांच मे आचार्य मनोज बुंदेला की आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग से संबधित,पुलिस जल्द करेगी खुलासा,विस्तृत जांच जारी

बरमंडल। सरस्वती ज्ञान मंदिर के आचार्य मनोज कुमार बुंदेला की फांसी लगाकर आत्महत्या को पांच दिन हो चुके है। वही पुलिस की शुरुआती जांच मे आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग से संबंधित पाया गया है। राजौद टीआई रोहित कच्छावा के द्वारा शुरुआती जांच आरंभ की जा चुकी है। टीआई श्री कछावा ने बताया की प्रारंभिक जांच मे आचार्य मनोज कुमार बुंदेला की आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग से संबंधित है। फिर भी पुलिस हर पहलू पर विस्तृत जांच कर  जल्द ही इसका खुलासा कर देगी।
आचार्य मनोज कुमार बुंदेला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या से हर कोई स्तब्ध रह गया। आचार्य से जुड़े लोगो की माने तो मंगलवार के दिन से ही आचार्य मनोज कुमार बुंदेला तनाव मे थे। वही बुधवार को उन्होने अपने दोस्तो को वाटसअप पर बाई बाई की इमोजी भी सेंड की थी लेकिन परीक्षा खत्म होने के कारण सभी समझ रहे थे की आचार्य श्री बुंदेला शायद अपने गांव जा रहे होगे। वही सूत्रों की मानें तो लंबे समय से श्री बुंदेला का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके बारे मे कई लोगो को भी पता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें