ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: पीएम आवास में वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस ने जनपद के तत्कालीन कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित दो अन्य के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

सरदारपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर स्वीकृत हुई राशि में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच होने के बाद इस मामले में पुलिस ने जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ रहे तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच होना शेष हैं, पुलिस को आशंका हैं, कि इसमें और लोग भी शामिल हो सकते है।

आवास योजना के तहत ग्रामीणों को पक्का मकान निर्माण को लेकर तीन किश्तों में राशि दी जाती है। जिसके तहत सरदारपुर पंचायत ने भी कई हितग्राहियों के खातों में निर्माण की पहली किस्त डाली थी, इस किश्त की राशि डालने के दौरान ही अनियमितता हुई है। 7 मई 2018 के दिन जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ तत्कालीन कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय पिता राधेसिंह मकवाना ने अपात्र हितग्राहियों के खातों में 1 लाख 20 हजार की तीन किश्त बैंक खातों में जमा कर दी।

मामला संज्ञान में आने के बाद जनपद पंचायत कार्यालय सरदारपुर की और से प्रारंभिक जांच शुरु की गई, जिसमें तत्कालीन कम्प्यूटर अजय मकवाना द्वारा षडयंत्र पूर्वक शासन की राशि का दुरुपयोग करते हुए दूसरे बैंक खातों में राशि भेजकर अवैध रुप से राशि का लाभ लेने की बात सामने आई। आरोपी ऑपरेटर ने रामेशवर पिता नानूराम व कालु पिता अम्बाराम दोनों निवासी निवासी कुमारपाट के दस्तावेजों का उपयोग कर राशि जमा की थी। आरोपी ऑपरेटर सहित रामेश्वर व कालु ने मिलकर 3 लाख 60 हजार रुपए की राशि की धोखाधड़ी की है।

सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि जनपद पंचायत की और से आवेदन प्राप्त हुआ था, अजय मकवाना ने दो अपात्र हितग्राहियों के बैंक खातों संबंधित जानकारी का उपयोग करके धोखाधड़ी की है। तत्कालीन ऑपरेटर सहित दो अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम भी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें