ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: कल्याणपुर में मिली अधजली लाश की हुई शिनाख्त,मृतक निकला बजरंग दल का धार जिला संयोजक मोहनीश,पुलिस जुटी जांच में आज शाम तक कर सकती है खुलासा

झाबुआ । ग्राम अमझेरा के रहने वाले बजरंग दल के जिला संयोजक मोहनीश पिता मोहन सिंह सोलंकी का शव कल्याणपुर क्षेत्र में मिला है। इस मामले को लेकर झाबुआ के कल्याणपूरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। सम्भवतः झाबुआ पुलिस आज शाम इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं।

दरअलस ममंगलवार शाम को झाबुआ जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के छोरा-छोरी डूंगरी पर अधजली लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शव की शिनाख्त की कार्रवाई की। जिसमें मृतक की पहचान ग्राम अमझेरा हाल मुकाम फुलगावड़ी निवासी मोहनीश सोलंकी के रूप में हुई। मोहनीश सोलंकी राजगढ़ क्षेत्र में रहकर बजरंग दल का जिला संयोजक था। कल्याणपुरा थाना पुलिस की शुरुआत जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। पुलिस आज शाम इस मामले में खुलासा कर सकती है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस सुत्रो के अनुसार मोहनीश राजगढ़ निवासी एक युवती से शादी करना चाहता है तथा उससे प्रेम संबंध में था इसी बीच उस लड़की की शादी गुजरात के गोधरा में तय कर दी गयी थी। सुत्रो के अनुसार मोहनीश गोधरा की ओर गया था लेकिन वहां से लाश बनकर कल्याणपुरा की छोरा छौरी डूंगरी पर पहुंचा। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि मोहनीश की हत्या आखिर किसने की है। क्या गोधरा या कही ओर मारकर लाश को कल्याणपुरा में ठिकाने लगाने की कोशिश है या यही मारकर जलाया गया है ? हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कल्याणपुरा थाना पुलिस ने कोई खुलासा नही किया है। बताया जा रहा है कि मामले में गुजरात पुलिस से भी मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें